स्मार्ट मीटर सेवाएं 16 घंटे बंद रहेंगी, UPPCL की एडवाइजरी जारी

लखनऊ: स्मार्ट मीटर और प्रीपेड स्मार्ट मीटर से जुड़ी तकनीकी समस्याओं को दूर करने के लिए 3 अप्रैल रात 10 बजे से 4 अप्रैल दोपहर 2 बजे तक बिलिंग सेवा, ऑनलाइन उपभोक्ता पोर्टल और UPPCL कंज्यूमर ऐप बंद रहेंगे। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने इस संबंध में एडवाइजरी जारी की है।

इस दौरान करीब 16 घंटे तक बिजली उपभोक्ता बिल भुगतान, स्मार्ट मीटर रिचार्ज, बिल जनरेशन और लोड बढ़ाने जैसे कार्य नहीं कर सकेंगे।

बिजली विभाग के अनुसार, 3 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण इस दिन मरम्मत कार्य के लिए चुना गया है। इस दौरान बकाएदारों के बिजली कनेक्शन भी नहीं काटे जाएंगे।

विभाग ने बताया कि 4 अप्रैल शनिवार सुबह 10 बजे के बाद से बकाएदारों के कनेक्शन काटने की प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button