मोहनलालगंज में समाधान दिवस बना विवादित

लखनऊ। मोहनलालगंज तहसील में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस विवादित बन गया। वकीलों ने आमजन की नाराजगी के साथ अधिकारियों को भी लताड़ना शुरू कर दिया। SDM के सामने वकीलों ने नारे लगाए- “SDM तेरी तानाशाही नहीं चलेगी” और “तहसीलदार मुर्दाबाद”। आरोप लगाया गया कि तहसील में दलाल सक्रिय हैं और तहसीलदार उनके साथ संलिप्त हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता वाले इस समाधान दिवस में अधिकारियों की लापरवाही भी सामने आई। प्रभारी एडीएम सहित कई पुलिस और विभागीय अधिकारी कार्यक्रम में देर से पहुंचे, जिससे आमजन और वकीलों में नाराजगी देखी गई।

अधिवक्ताओं का कहना है कि सुदूर ग्रामीण अंचल में उपनिबंधक कार्यालय बिना विचार-विमर्श स्थापित किया गया, जिससे आमजन और वकीलों को परेशानी हो रही है। तहसील न्यायालयों के आदेशों का पालन समय पर नहीं हो रहा और अविवादित वरासत की पत्रावलियां महीनों तक लंबित पड़ी हैं।

मोहनलालगंज बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कौशलेंद्र शुक्ला ने लेखपालों और उपजिलाधिकारी पर आरोप लगाया कि वे मनमाने ढंग से पत्रावलियों का निस्तारण करा रहे हैं और अधिवक्ताओं के साथ मारपीट व गुंडई जैसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। उन्होंने कहा कि दलालों को सबसे पहले हटाया जाना चाहिए।

Related Posts

हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading
होली पर बढ़ेगी बसों की संख्या, 28 फरवरी से 9 मार्च तक अतिरिक्त संचालन

होली पर 28 फरवरी से 9 मार्च तक अतिरिक्त बसें रोज 1000 से बढ़ाकर 1500 बसों का संचालन चार प्रमुख बस अड्डों पर 24 घंटे शिफ्ट ड्यूटी लखनऊ। होली के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *