एसपी प्राची सिंह ने की जनसुनवाई, शिकायतों के निस्तारण के निर्देश

समस्याओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान पर जोर

अम्बेडकरनगर में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान आमजन ने अपनी समस्याएं और शिकायतें उनके सामने रखीं।एसपी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी शिकायत को लंबित न रखा जाए और हर मामले में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।जनसुनवाई में आए लोगों की समस्याओं में पुलिस कार्रवाई, भूमि विवाद और अन्य स्थानीय मुद्दे शामिल रहे। एसपी ने सभी मामलों को प्राथमिकता के आधार पर देखने को कहा।

अधिकारियों को सख्त निर्देश

एसपी प्राची सिंह ने मौजूद पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता की शिकायतों को संवेदनशीलता के साथ लिया जाए। उन्होंने कहा कि समाधान में देरी से लोगों का विश्वास प्रभावित होता है।उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक प्रकरण की नियमित समीक्षा की जाए और शिकायतकर्ता को कार्रवाई की जानकारी दी जाए।जनसुनवाई के दौरान कई शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश भी जारी किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button