बाराबंकी में सपा का खिचड़ी भोज, सियासत भी गरमाई

बाराबंकी। समाजवादी पार्टी (सपा) द्वारा आयोजित खिचड़ी भोज अब सिर्फ सामाजिक आयोजन नहीं रहा। इसे आगामी 2027 विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीबी और पूर्व एमएलसी राजेश यादव (राजू) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम ने जिले में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है।

शहर क्षेत्र में आयोजित इस भोज में सपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। मंच से इसे सामाजिक समरसता और कार्यकर्ता सम्मान कार्यक्रम बताया गया, लेकिन राजनीतिक विश्लेषक इसे शक्ति प्रदर्शन मान रहे हैं।

राजेश यादव ने मंच से कहा कि उन्हें सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आशीर्वाद प्राप्त है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

बाराबंकी सदर विधानसभा सीट लंबे समय से सपा के कब्जे में रही है। वर्तमान में सुरेश यादव विधायक हैं। ऐसे में पार्टी के भीतर नई दावेदारियों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। राजनीतिक जानकार मानते हैं कि 2027 चुनाव की तैयारी में सदर विधानसभा में राजनीतिक ‘खिचड़ी पकना’ शुरू हो गई है, और आने वाले दिनों में यह और तेज हो सकती है।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *