
खेल : Indian Premier League 2026 के 49वें मुकाबले में Sunrisers Hyderabad ने Punjab Kings को 33 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। यह मुकाबला हैदराबाद के Rajiv Gandhi International Stadium में खेला गया। जीत के साथ सनराइजर्स हैदराबाद 14 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गई है।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 235 रन बनाए। टीम के लिए Heinrich Klaasen ने 43 गेंदों में 69 रन की विस्फोटक पारी खेली। इसके अलावा Abhishek Sharma ने 35, Travis Head ने 38, Ishan Kishan ने 55 और Nitish Kumar Reddy ने 13 गेंदों में 29 रन बनाए।
पंजाब की कोशिश नाकाम
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 202 रन ही बना सकी। इस हार के बावजूद पंजाब 13 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई है। मैच के बाद ऑरेंज कैप फिर से हेनरिक क्लासेन के पास पहुंच गई है। उन्होंने 11 मैचों में 494 रन बना लिए हैं। वहीं अभिषेक शर्मा 475 रनों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। पर्पल कैप Bhuvneshwar Kumar के पास बनी हुई है, जिन्होंने 9 मैचों में 17 विकेट लिए हैं।









