शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 513 अंक ऊपर

लखनऊ/मुंबई। 19 नवंबर को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 513 अंक की बढ़त के साथ 85,186 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में 142 अंक की तेजी रही और यह 26,052 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में बढ़त और 10 में गिरावट रही। आज के कारोबार में IT और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में खासा उछाल देखा गया, जबकि फाइनेंस और एनर्जी शेयरों में गिरावट रही।

टेनेको क्लीन एयर इंडिया का शेयर लिस्ट हुआ:
टेनेको क्लीन एयर इंडिया का शेयर NSE पर 27% प्रीमियम के साथ 509 रुपए के भाव पर लिस्ट हुआ। BSE पर यह शेयर 25% प्रीमियम के साथ 498 रुपए पर खुला। हालांकि बाद में शेयर में थोड़ी गिरावट आई और NSE पर यह 490 रुपए पर बंद हुआ। कंपनी का इश्यू प्राइस 397 रुपए था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button