तालकटोरा कर्बला से चोरी हुआ दुलदुल (जुलजनाह) घोड़ा बरामद

लखनऊ। तालकटोरा कर्बला से चोरी हुआ ईरानी नस्ल का दुलदुल (जुलजनाह) घोड़ा पुलिस ने बरामद कर लिया है। चोरी के चार दिन बाद यह घोड़ा उन्नाव जिले के मौरांवा गांव से सुरक्षित हालत में मिला है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साला फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने साले के साथ मिलकर धार्मिक महत्व वाले इस घोड़े की चोरी की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की कई टीमें गठित की गई थीं, जिसके बाद घोड़े की बरामदगी संभव हो सकी।

दुलदुल घोड़े को खोजने वाले को 50 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई थी। अब यह इनाम घोड़े की सफल बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को दिया जाएगा।

गौरतलब है कि इस्लाम धर्म के शिया समुदाय में दुलदुल नस्ल के घोड़े का विशेष धार्मिक महत्व है। मान्यता है कि पैगंबर मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन को दुलदुल नस्ल के घोड़े प्रिय थे। शिया समुदाय के धार्मिक आयोजनों और जुलूसों में इस घोड़े को प्रतीकात्मक रूप से शामिल किया जाता है।

घोड़े की चोरी के बाद शिया समुदाय के लोगों में गहरी चिंता थी और उसकी सुरक्षित बरामदगी के लिए दुआएं की जा रही थीं। अब घोड़े के मिलने के बाद समुदाय में खुशी और राहत का माहौल है।

Related Posts

लखनऊ में विज्ञापन एजेंसियों पर नगर निगम की सख्ती

लखनऊ। नगर निगम लखनऊ ने बकायेदार विज्ञापन एजेंसियों के खिलाफ सख्ती बढ़ा दी है। शहर की 158 विज्ञापन एजेंसियों और प्रतिष्ठानों पर 4 करोड़ रुपये से अधिक का विज्ञापन शुल्क…

Continue reading
विधानसभा सत्र के चलते लखनऊ में सुरक्षा कड़ी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा का प्रथम सत्र चलने के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने विधानसभा और लोकभवन के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इसी क्रम में यातायात पुलिस ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *