आगरा में आंधी और झमाझम बारिश, ठंडी हवाओं ने बढ़ाई गलन

आगरा में आंधी और गरज के साथ झमाझम बारिश

15 मिनट की बारिश ने मौसम बदल दिया

ठंडी हवाओं के कारण गलन बढ़ी

आगरा। मंगलवार को आगरा में सुबह अचानक मौसम बदल गया। काले बादल छा गए और गरज के साथ झमाझम बारिश हुई। 15 मिनट की तेज बारिश ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया और ठंडी हवाओं के कारण गलन बढ़ गई।

मौसम विभाग के अनुसार सुबह लगभग 10 बजे हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई, लेकिन 11:15 बजे अचानक काले बादल छा गए और आंधी के साथ बारिश होने लगी। मंगलवार सुबह का तापमान लगभग 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

सोमवार को आगरा का अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक था, जबकि न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 3.4 डिग्री कम रहा। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि दिन में एक या दो बार हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button