
अंबेडकरनगर। आलापुर तहसील क्षेत्र में रविवार सुबह विद्युत विभाग ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। अधिशासी अभियंता अवधेश कुमार यादव के नेतृत्व में टीम ने मूसेपुर और बर्बसापुर गांव में मॉर्निंग रेड की।
चेकिंग के दौरान एक दर्जन से अधिक लोग अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते मिले। सभी के खिलाफ संबंधित थाने में विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया। विभाग ने मौके पर ही कनेक्शन और लाइन की जांच भी की।
अधिशासी अभियंता ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। जहां भी अवैध बिजली प्रयोग मिलेगा, वहां मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से नियमित कनेक्शन लेकर ही बिजली उपयोग करने की अपील की।
अभियान में उपखंड अधिकारी कुमार अनिकेत, अवर अभियंता अनिल वाल्मीकि, दीपक, कुंवरदीप, रमाकांत और राजेश सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे। विभाग ने स्पष्ट किया कि बिना कनेक्शन बिजली प्रयोग करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।








