उन्नाव में छात्रों को साइबर सुरक्षा का दिया गया प्रशिक्षण

  • महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम
  • साइबर अपराध से बचाव के बताए आसान उपाय
  • ओटीपी, यूपीआई और फर्जी लिंक से सतर्क रहने की सलाह
  • डिजिटल अरेस्ट और AI फ्रॉड पर दी जानकारी
  • छात्रों को शिकायत प्रक्रिया भी समझाई गई

उन्नाव के सफीपुर स्थित महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में बुधवार को साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम माई भारत और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के एक्सपीरिएंशियल लर्निंग प्रोग्राम के तहत आयोजित हुआ, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सफीपुर थाना प्रभारी संदीप मिश्रा ने कहा कि इंटरनेट और डिजिटल भुगतान के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराध भी तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से सोशल मीडिया और ऑनलाइन लेनदेन के दौरान सतर्क रहने की अपील की।

साइबर विशेषज्ञ रविन्द्र पाल ने ओटीपी स्कैम, यूपीआई फ्रॉड, क्यूआर कोड स्कैम, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया हैकिंग, डिजिटल अरेस्ट और AI आधारित ऑनलाइन ठगी के तरीकों की जानकारी दी। साथ ही साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताते हुए छात्रों को ओटीपी साझा न करने, संदिग्ध लिंक से बचने और किसी भी क्यूआर कोड को स्कैन करने से पहले उसकी सत्यता जांचने की सलाह दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button