पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन्स का किया औचक निरीक्षण

  • क्वार्टर गार्द, शस्त्रागार, बैरक, भोजनालय, जिम और सैलून की व्यवस्था की जांच
  • शस्त्रागार में हथियारों की सुरक्षा और रिकॉर्ड पर विशेष जोर
  • भोजनालय में भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई की समीक्षा

अम्बेडकरनगर। जनपद अम्बेडकरनगर में पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर ने शनिवार को रिज़र्व पुलिस लाइन्स पहुंचकर विभिन्न व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्वार्टर गार्द, शस्त्रागार, स्टोर, भोजनालय, जिम, बैरक, सैलून और बहुउद्देशीय हाल की व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने व्यवस्थाओं को सुधारने और मानक के अनुरूप बनाए रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। साफ-सफाई, हथियारों की सुरक्षा, भोजन की गुणवत्ता और पुलिस कर्मियों की सुविधाओं को लेकर विशेष रूप से निर्देशित किया गया।

शस्त्रागार की स्थिति पर विशेष ध्यान

पुलिस अधीक्षक ने शस्त्रागार का निरीक्षण करते हुए हथियारों के रखरखाव और उनके रजिस्ट्रेशन की जांच की। उन्होंने शस्त्रों की सफाई, सुरक्षित भंडारण और रिकॉर्ड की नियमितता पर विशेष जोर दिया। संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि शस्त्रों की गिनती, स्थिति और कार्यशीलता की समय-समय पर जांच की जाए और रजिस्टर को अद्यतन रखा जाए।

भोजनालय में देखा गया मेन्यू और गुणवत्ता

निरीक्षण के दौरान भोजनालय की रसोई, स्टोर और भोजन सामग्री की गुणवत्ता की जांच की गई। पुलिस अधीक्षक ने वहां उपलब्ध खाद्य सामग्री की ताजगी और सफाई व्यवस्था की सराहना करते हुए रसोई में और सुधार की संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिया कि पुलिस कर्मियों को पोषक और संतुलित आहार सुनिश्चित किया जाए।

Back to top button