लूटकांड का फरार इनामिया तबरेज गिरफ्तार, न्यायालय गेट से पुलिस ने दबोचा

25 हजार के इनामिया को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जहांगीरगंज, अंबेडकरनगर। व्यापारियों के साथ हुई लूट के मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त तबरेज अहमद को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को उस समय पकड़ा गया जब वह न्यायालय परिसर के गेट नंबर-1 (घोड़े वाला चौराहा) के पास मौजूद था और सरेंडर करने की तैयारी में था।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

व्यापारी लूटकांड से जुड़ा है मामला

मामला 11 अप्रैल का है, जब नेवारी दुराजपुर गांव निवासी व्यापारी रईस अहमद और हंसवर निवासी मोहम्मद जलाल से बिड़हर पुल के पास लूट की बड़ी वारदात हुई थी। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था।

जांच के दौरान तबरेज अहमद का नाम सामने आया, जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।

लंबे समय से था फरार, घोषित था इनाम

आरोपी तबरेज अहमद पुत्र परवेज, निवासी मखदूम नगर एनटीपीसी अलीगंज, लूट की घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

उसके खिलाफ अलीगंज थाने में लूट और आर्म्स एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज है।

न्यायालय गेट से दबोचा गया आरोपी

प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी न्यायालय परिसर के पास मौजूद है।

इसके बाद उप निरीक्षक चंद्रकांत सिंह, कृष्ण यादव, योगेंद्र विक्रम सिंह, हेड कांस्टेबल विनोद यादव, कांस्टेबल रामप्रवेश यादव, बृजेश मौर्य, शक्ति यादव, रौनक यादव, अंशू यादव और महिला आरक्षी ज्योति व वर्षा की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button