TCS का Q4 मुनाफा 12% बढ़ा, ₹13,718 करोड़ पर पहुंचा

रेवेन्यू में 10% की बढ़त, ₹31 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान

देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी Tata Consultancy Services (TCS) ने गुरुवार को वित्त वर्ष की चौथी तिमाही (Q4) के नतीजे जारी किए, जिसमें कंपनी ने मजबूत प्रदर्शन दर्ज किया।

कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 12% बढ़कर ₹13,718 करोड़ रहा, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹12,247 करोड़ था। वहीं, ऑपरेशनल रेवेन्यू भी 10% बढ़कर ₹70,698 करोड़ तक पहुंच गया।

कंपनी की इस ग्रोथ के पीछे करीब 12 अरब डॉलर (लगभग ₹1 लाख करोड़) की तीन बड़ी डील्स को अहम कारण माना जा रहा है, जिसने तिमाही नतीजों को मजबूती दी है।

₹31 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान
TCS ने अपने शेयरधारकों को ₹31 प्रति शेयर लाभांश (डिविडेंड) देने का ऐलान किया है। यह कंपनी के मजबूत वित्तीय प्रदर्शन का संकेत माना जा रहा है।

CEO ने जताई संतुष्टि
TCS के CEO और MD K Krithivasan ने नतीजों पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह लगातार तीसरी तिमाही है जब कंपनी ने ग्रोथ दर्ज की है। उन्होंने बताया कि कंपनी की ‘फाइव पिलर स्ट्रेटेजी’ और AI पर फोकस का सकारात्मक असर देखने को मिला है।

उन्होंने यह भी कहा कि ग्रोथ किसी एक सेक्टर तक सीमित नहीं रही, बल्कि वैश्विक बाजारों और लगभग सभी इंडस्ट्रीज में कंपनी का प्रदर्शन मजबूत रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button