
कानपुर। कर्नलगंज थाना क्षेत्र में 42 साल पुराने हत्या मामले का फरार आरोपी शौकत को पुलिस ने चकेरी से गिरफ्तार किया। यह मामला 1984 का है, जब दो पहलवानों की रंजिश में सुल्तान नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोपी 1990 से फरार था और उसके ऊपर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी शौकत ने फरारी के दौरान गोंडा में नाम बदलकर ठेला लगाकर जीवन यापन किया। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए दो टीमें लगाईं और उसके परिजनों के मोबाइल नंबर की जांच की। इसके बाद 20 जनवरी 2026 को पुलिस कमिश्नर ने शौकत पर इनाम घोषित किया।
शौकत को कोयला नगर, चकेरी से गिरफ्तार किया गया, जहाँ वह रिश्तेदार के घर जा रहा था। आरोपी वर्तमान में लगभग 70 वर्ष का है और पहचान छिपाकर गोंडा में सब्जी का ठेला चला रहा था।
डीसीपी ने कहा कि लंबे समय बाद भी पुलिस की सतत खोज और तकनीकी जांच के जरिए आरोपी को पकड़ना संभव हुआ।









