
- लखनऊ में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट
- 15 अगस्त से धूप-छांव और उमस भरी गर्मी
- सोमवार को अधिकतम तापमान 30.3°C, न्यूनतम 28°C
लखनऊ। लखनऊ में सोमवार शाम सुशांत गोल्फ सिटी और गोमती नगर इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने मंगलवार से दो दिन तक मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके बाद बारिश हल्की हो जाएगी और 15 अगस्त से धूप-छांव के बीच उमस भरी गर्मी बढ़ने लगेगी।
सोमवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.3 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक है। दिन में अधिकतम आर्द्रता 92% और न्यूनतम 72% रही। सुबह 8:30 से शाम 5:30 बजे तक औसतन 3.3 मिमी बारिश दर्ज हुई।
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, गंगटिक पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा के पास बने चक्रवात तथा पंजाब के पास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते हवाओं का टकराव हो रहा है। अरब सागर से मिल रही नमी के कारण राजधानी समेत पूरे प्रदेश में बारिश जारी है।









