नवागत एसपी प्राची सिंह का व्यापार मंडल ने किया स्वागत

कानून व्यवस्था और सुरक्षा मुद्दों पर हुई चर्चा

  • अंबेडकरनगर में व्यापारियों ने SP से की मुलाकात
  • प्राची सिंह को बताईं सुरक्षा से जुड़ी समस्याएं
  • बाजार क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ाने की मांग

अंबेडकरनगर में नवागत पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह से व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत कर जिले से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर बातचीत की।

व्यापारियों ने रखीं समस्याएं
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, प्रदेश मंत्री संतोष अग्रवाल और जिला मंत्री राजाबाबू गुप्ता के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने व्यापारियों की सुरक्षा, कानून व्यवस्था और अन्य समस्याओं से अवगत कराया।

व्यापारियों ने कहा कि बाजार क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की जरूरत है। साथ ही प्रशासन के साथ सहयोग का भरोसा भी जताया।

एसपी ने दिया भरोसा

पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।उन्होंने कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस और व्यापारियों के बीच समन्वय पर जोर दिया।

मुलाकात के दौरान कृष्ण कुमार सोनी, रवि अग्रहरी, रमेश गुप्ता, विकास जायसवाल, विजय जायसवाल, संदीप जायसवाल और बंटी जायसवाल समेत कई व्यापारी नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button