‘सुपरस्टार्स का दौर कभी खत्म नहीं होगा : सलमान खान

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान का कहना है कि ‘सुपरस्टार्स का दौर कभी खत्म नहीं होगा।

हाल के समय में सिनेमा में काफी बदलाव देखने को मिला है। ओटीटी के रूप में नया प्लेटफॉर्म उभरकर सामने आया है। ओटीटी के बढ़ते वर्चस्व को देखते हुए अब यह कहा जाने लगा है कि इससे हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में स्टारडम एरा खत्म हो जाएगा लेकिन सलमान खान ऐसा नहीं मानते।

सलमान खान ने कहा, “ मुझे नहीं लगता कि स्टार्स का दौर कभी खत्म होगा। यह कभी खत्म नहीं होगा। ये हमेशा रहेगा। ‘हम जाएंगे तो कोई और आएगा।अब यंग जनरेशन के पास अपना सुपर स्टारडम होगा।मैं कई सालों से सुन रहा हूं कि ये अंतिम जनरेशन है, हम यंग जनरेशन के लिए सबकुछ इतना आसान नहीं छोड़ने वाले हैं। हम उन्हें सबकुछ सौंपकर नहीं जाने वाले हैं। मेहनत करो भाई, पचास प्लस में हम मेहनत कर ही रहे हैं तो आप भी मेहनत करो।”

Related Posts

समीर वानखेड़े की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में खारिज

नई दिल्ली। आर्यन खान ड्रग केस के जांच अधिकारी रहे समीर वानखेड़े को गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा। अदालत ने उनके द्वारा आर्यन खान ड्रग केस पर…

Continue reading
लखनऊ में मां की डांट से नाराज 11 साल का लड़का घर से भागा

लखनऊ में 11 साल का लड़का मां की डांट से घर से भागा साइकिल लेकर निकला, तीन दिन बाद अहमदाबाद से बरामद परिवार ने गाजीपुर थाने में दी सूचना लखनऊ।…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *