विपक्ष ने बिना चर्चा के बिल पेश करने पर विरोध जताया

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने VB-जी राम जी बिल 2025 लोकसभा में पेश किया

बिल पास होने पर MGNREGA का विकल्प बनेगा

ग्रामीण काम के दिनों की संख्या 100 से बढ़ाकर 125 दिन होगी

नई दिल्ली। लोकसभा में मंगलवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) (VB-जी राम जी) बिल, 2025’ पेश किया। बिल पेश होने के बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया।

सदन में विपक्ष की प्रतिक्रिया
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि वह इस बिल का विरोध करती हैं। उनका कहना था कि हर योजना का नाम बदलने की जरूरत नहीं है और बिना चर्चा और सलाह के यह विधेयक पास नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि बिल को वापस लेकर नए सिरे से पेश किया जाए।

बिल की प्रमुख बातें

  • VB-जी राम जी बिल पास होने पर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून (MGNREGA) का विकल्प बनेगा।
  • नए बिल का उद्देश्य ‘विकसित भारत 2047’ के राष्ट्रीय विजन के अनुरूप ग्रामीण विकास का नया ढांचा तैयार करना है।
  • ग्रामीण काम के दिनों की संख्या 100 से बढ़ाकर 125 दिन कर दी जाएगी।

बिल के समर्थन और विरोध के बीच सदन में गहमागहमी जारी रही। सरकार ने बताया कि इस बिल से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आजीविका सुनिश्चित करने का नया ढांचा तैयार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button