बाबा साहब की जयंती पर गूंजा संविधान बचाने का संकल्प

  • संविधान और आरक्षण की रक्षा को लेकर गूंजे स्वर

  • पीडीए समाज की एकता पर वक्ताओं ने दिया बल

  • बाबा साहब की जयंती पर उठा सामाजिक न्याय का मुद्दा

आलापुर – अम्बेडकरनगर। सुतहरपारा स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में शुक्रवार को बाबा साहब की जयंती बड़े सम्मान और जनसहभागिता के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी व अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ ने संयुक्त रूप से किया।

मुख्य वक्ता प्रद्युम्न यादव ने अखिलेश यादव का संदेश पढ़ते हुए संविधान और आरक्षण की रक्षा पर जोर दिया और कहा कि पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समाज की एकता से सत्ता में भागीदारी सुनिश्चित की जा सकती है।

मुख्य अतिथि राजेंद्र वर्मा और विशिष्ट अतिथि निरंजन गौतम मल्लू ने बाबा साहब की विचारधारा को वर्तमान समय की जरूरत बताया। कार्यक्रम में संविधान संरक्षण, सामाजिक न्याय और आत्मसम्मान की भावना को बल मिला।

संचालन अमित गौतम ने किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और बुद्धिजीवी मौजूद रहे।

Related Posts

बांग्लादेश: तारिक रहमान 17 फरवरी को नए प्रधानमंत्री के रूप में लेंगे शपथ

ढाका। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के चेयरमैन तारिक रहमान 17 फरवरी को देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इस अवसर पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई…

Continue reading
इस्लामाबाद के शिया इमामबाड़े में जुमे की नमाज़ के दौरान धमाका

इस्लामाबाद (पाकिस्तान)। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के तर्लाई कालान इलाके में शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के दौरान शिया समुदाय के इमामबाड़ा में एक आत्मघाती धमाका हुआ, जिसमें बड़ी संख्या…

Continue reading