‘परीक्षा पे चर्चा’ के 9वें संस्करण का दूसरा एपिसोड

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ‘परीक्षा पे चर्चा’ के 9वें संस्करण के दूसरे एपिसोड में देशभर से आए छात्रों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों को पढ़ाई, तकनीक और नेतृत्व से जुड़े महत्वपूर्ण मंत्र दिए।

पीएम मोदी कोयंबटूर से छत्तीसगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने विद्यार्थियों से बातचीत की। इसके बाद वे गुवाहाटी स्थित अष्टलक्ष्मी पहुंचे। छात्रों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कभी भी टेक्नोलॉजी का गुलाम नहीं बनना चाहिए, बल्कि इसका उपयोग अपनी क्षमता और दक्षता बढ़ाने के लिए करना चाहिए।

दूसरे एपिसोड में पीएम मोदी ने बच्चों को सिर्फ पढ़ने तक सीमित न रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि लिखकर प्रैक्टिस करने से समझ और याददाश्त दोनों मजबूत होती हैं। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को निडर बनने का संदेश देते हुए कहा कि जो डर पर जीत हासिल करता है, वही आगे चलकर लीडर बनता है

Related Posts

तरनतारन लॉ कॉलेज छात्रा हत्याकांड: मां के खुलासे

तरनतारन (पंजाब)। तरनतारन के एक लॉ कॉलेज में छात्रा संदीप कौर की सिर में गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में उसकी मां हरजिंदर कौर ने कई चौंकाने वाले…

Continue reading
बाराबंकी में सीएम योगी का बड़ा बयान

सीएम योगी आदित्यनाथ का बाराबंकी में बड़ा बयान बाबरी मस्जिद पुनर्निर्माण पर बोले—कभी संभव नहीं कयामत के इंतज़ार को बताया भ्रम बाराबंकी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बाराबंकी में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *