लखनऊ। केजीएमयू में चल रहे लव जिहाद प्रकरण में बुधवार का दिन अहम साबित हुआ। पीड़ित डॉक्टर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की, जिसमें मुख्यमंत्री ने आरोपी डॉक्टर की गिरफ्तारी का सख्त आदेश दिया।
यूनिवर्सिटी में जांच जारी
यूनिवर्सिटी परिसर में पैथोलॉजी विभाग के डॉक्टरों के बयान दर्ज किए गए। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे, 7 सदस्यीय जांच टीम ने पैथोलॉजी विभाग में कार्रवाई शुरू की। जांच टीम में वे प्रोफेसर भी शामिल थे, जिन पर लैब में नमाज और तकरीरें पढ़ने का आरोप था। बचाव पक्ष ने भी अपनी दलीलें पेश की।
हालांकि, विभागाध्यक्ष (HOD) अब तक यूनिवर्सिटी नहीं लौटे हैं, इसलिए उनका बयान दर्ज नहीं हो सका।
सीएम योगी ने दिया कार्रवाई का भरोसा
पीड़ित डॉक्टर और उनकी मां ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान बताया कि आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई और अफसरों को तत्काल कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीड़ित को न्याय का भरोसा भी दिलाया।
सूत्रों के मुताबिक, पीड़ित डॉक्टर की मुख्यमंत्री से मुलाकात की खबर जैसे ही कैंपस में फैली, माहौल गरम हो गया और तमाम तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं।








