प्रतीक्षा बंगले की वो शादी- जिसने रच दिया बॉलीवुड इतिहास

  • 18 साल बाद भी कायम है ऐश-अभिषेक का रिश्ता, तस्वीर ने तोड़ी तलाक की अफवाहें
  • गुरू के सेट से शुरू हुआ प्यार, शादी तक पहुंची कहानी
  • एक प्रपोजल, जिसने बॉलीवुड की सबसे चर्चित शादी की नींव रखी

मुंबई। बॉलीवुड के चर्चित कपल ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की शादी को 20 अप्रैल को 18 साल पूरे हो गए। इस खास मौके पर ऐश्वर्या राय ने सोशल मीडिया पर पति अभिषेक और बेटी आराध्या के साथ एक प्यारी सी फैमिली फोटो शेयर की। यह तस्वीर इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि एक साल बाद ऐश्वर्या ने अभिषेक के साथ कोई फोटो पोस्ट की है। साथ ही, यह तस्वीर कपल के तलाक की अटकलों पर भी एक तरह से विराम लगाती नजर आ रही है।

फिल्मी रही ऐश-अभिषेक की लव स्टोरी
ऐश्वर्या और अभिषेक की पहली मुलाकात फिल्म ढाई अक्षर प्रेम के और कुछ ना कहो के सेट पर हुई थी। उस समय दोनों अच्छे दोस्त बन गए थे। साल 2002 में अभिषेक की करिश्मा कपूर से सगाई हुई थी, लेकिन यह कुछ महीनों में ही टूट गई। वहीं ऐश्वर्या का भी विवेक ओबेरॉय से रिश्ता खत्म हो गया था। बाद में फिल्म धूम 2 की शूटिंग के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ीं। बंटी और बबली के हिट गाने कजरा रे और मणिरत्नम की फिल्म गुरू में साथ काम करते हुए इनकी दोस्ती प्यार में बदल गई।

ऐसे हुआ था प्रपोजल
एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने बताया था कि गुरू के प्रीमियर के दौरान उन्होंने बालकनी में खड़े-खड़े ऐश्वर्या को प्रपोज किया था। कड़ाके की ठंड में उन्होंने पूछ “मुझसे शादी करोगी?”—और ऐश्वर्या ने झट से “हां” कह दिया। इसके दो दिन बाद, 14 जनवरी 2007 को दोनों की सगाई की घोषणा कर दी गई।

Related Posts

समीर वानखेड़े की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में खारिज

नई दिल्ली। आर्यन खान ड्रग केस के जांच अधिकारी रहे समीर वानखेड़े को गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा। अदालत ने उनके द्वारा आर्यन खान ड्रग केस पर…

Continue reading
लखनऊ में मां की डांट से नाराज 11 साल का लड़का घर से भागा

लखनऊ में 11 साल का लड़का मां की डांट से घर से भागा साइकिल लेकर निकला, तीन दिन बाद अहमदाबाद से बरामद परिवार ने गाजीपुर थाने में दी सूचना लखनऊ।…

Continue reading