योगी राज में न क़ानून है न संविधान: आप

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कानपुर में कथित रूप से पुलिस पिटाई से युवक की मौत को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) सांसद संजय सिंह ने कहा कि योगी राज में न क़ानून है न संविधान। आये दिन पुलिस की पिटाई से मौत हो रही है।

संजय स‍िंह ने कहा क‍ि कानपुर पुलिस ने चोरी के आरोप में दो दिन पहले युवक को उठाया था, हालत बिगड़ने पर बहन के सुपुर्द किया और उसकी मौत हो गई। योगी की ठोंको नीति उत्तर प्रदेश में कानून की धज्जियां उड़ा रही है । उन्होंने कानपुर घटना की उच्‍च स्‍तरीय जांच की मांग की। उन्‍होंने कहा क‍ि सबका साथ सबका व‍िकास की बात करने वाली योगी सरकार दरअसल सबका व‍िनाश करने में जुटी है।

सांसद ने कहा “ मैं हैरान हूँ जिस अजय मिश्रा मंत्री की गाड़ी से 5 किसानो को कुचल कर मार दिया गया आज तक उससे कोई पूछ ताछ नही हुई मंत्री की गाड़ी का बीमा भी नवीनीकृत नहीं था। अजय मिश्रा को तत्काल पद से बर्खास्त किया जाना चाहिए ।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button