सर्राफ से लूट करने वाले 3 बदमाश 24 घंटे में एनकाउंटर में गिरफ्तार

कानपुर: शहर में सर्राफ से लूट करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। एनकाउंटर के दौरान पुलिस ने दो बदमाशों के पैर में गोली मारकर दबोच लिया, जबकि तीसरे को दौड़ाकर पकड़ लिया गया।

पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपियों ने बुधवार रात ग्वालटोली क्षेत्र में एक सर्राफ से लूट की वारदात को अंजाम दिया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी पहचान की गई और गुरुवार रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया।

कर्नलगंज थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विनीत कुमार ने बताया कि 1 अप्रैल की रात लाल इमली चौराहे के पास सुनार रामू केसरवानी से लूट हुई थी। वह दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी स्कूटी सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोककर तमंचे के बल पर लूटपाट की।

वारदात के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपियों की पहचान की। गुरुवार रात जब बदमाश फिर से लूट के इरादे से ग्वालटोली क्षेत्र में पहुंचे, तो पुलिस ने उन्हें घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो को घायल कर गिरफ्तार किया।

तीनों आरोपियों को शुक्रवार दोपहर कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की तैयारी है।

Related Posts

EVM पर ममता बनर्जी के सवाल: ‘वोटिंग के बाद मशीन बदल सकते हैं’

कोलकाता/मुर्शिदाबाद: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनावी माहौल के बीच इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) को लेकर बड़ा बयान दिया है। मुर्शिदाबाद में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते…

Continue reading
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रक की टक्कर से 1 की मौत, 6 घायल

औरैया: जिले के अजीतमल क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े दो हार्वेस्टर कंबाइन को टक्कर…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *