
नई दिल्ली/कोलकाता: All India Trinamool Congress (TMC) और Election Commission of India के बीच पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर टकराव सामने आया है। बुधवार को सांसद Derek O’Brien के नेतृत्व में टीएमसी का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में चुनाव आयोग से मिलने पहुंचा।
बैठक के बाद डेरेक ओ’ब्रायन ने आरोप लगाया कि आयोग ने उनके साथ खराब व्यवहार किया और बैठक महज 5 मिनट में खत्म कर दी गई। उन्होंने कहा कि बैठक सुबह 10:02 बजे शुरू हुई और 10:07 बजे समाप्त हो गई।
चुनाव आयोग का पलटवार
वहीं, चुनाव आयोग के सूत्रों के अनुसार, बैठक के दौरान डेरेक ओ’ब्रायन ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) को बोलने से रोका और तीखी प्रतिक्रिया दी। आयोग का कहना है कि टीएमसी प्रतिनिधि किसी भी बात को सुनने के लिए तैयार नहीं थे।
बैठक के बाद आयोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर स्पष्ट किया कि पश्चिम बंगाल में इस बार चुनाव भयमुक्त और हिंसा रहित होंगे।
विपक्ष की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस
इस मुद्दे पर विपक्षी दलों ने भी एकजुटता दिखाई है। शाम को होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस, TMC, सपा, DMK, AAP, RJD, शिवसेना (UBT), CPI(M) और CPI के नेता शामिल होंगे।









