IPL मैच को लेकर लखनऊ में ट्रैफिक प्लान लागू- भारी वाहनों पर रोक

  • इकाना स्टेडियम में आज LSG और SRH के बीच आईपीएल मैच
  • भारी भीड़ की संभावना, ट्रैफिक पुलिस का विशेष प्लान
  • दोपहर 3 से रात 9 बजे तक शहीद पथ पर भारी ट्रैफिक

लखनऊ। आज इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच आईपीएल मैच खेला जाएगा। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है। भीड़ को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने यातायात व्यवस्था में कई बदलाव किए हैं और विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है।

शहीद पथ पर भारी ट्रैफिक का अनुमान, वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें
ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक दोपहर 3 बजे से रात 9 बजे तक शहीद पथ पर भारी ट्रैफिक की संभावना है। ऐसे में कानपुर नगर, एक्सप्रेस-वे, बाराबिरवा और अमौसी की ओर जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से जाने की सलाह दी गई है।

ई-रिक्शा और सिटी बसों का बदला रूट

  • मैच के दौरान शहीद पथ की सर्विस लेन पर ई-रिक्शा और ऑटो के संचालन पर रोक रहेगी।

  • हुसड़िया और सुशांत गोल्फ सिटी स्टॉप पर सिटी और निजी बसें नहीं रुकेंगी।

  • अर्जुनगंज से आने वाले ई-रिक्शा अहिमामऊ से बाएं मुड़कर पीएचक्यू, यूपी-112 और मातृत्व अस्पताल की सड़क पर सवारी उतार सकेंगे।

  • सुल्तानपुर रोड से आने वाले ऑटो लूलू मॉल के पास सवारी उतारेंगे।

  • अहिमामऊ से आधे किलोमीटर की सीमा में सवारी उतारने और बैठाने की अनुमति नहीं होगी।

    ये भी पढ़ें-भारत ने एशिया कप 2025 से हटने का लिया फैसला

भारी और व्यवसायिक वाहनों पर पूरी तरह रो
मैच के दौरान ट्रैफिक बाधित न हो, इसके लिए बड़े और व्यवसायिक वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगाई गई है। सामान्यतः रात 11 बजे खुलने वाली नो-एंट्री की पाबंदी मैच खत्म होने के बाद ही हटेगी।

स्टेडियम में सख्त नियम, सिक्का और इयरफोन लाने की मनाही
इकाना स्टेडियम में प्रवेश के लिए टिकट की हार्ड कॉपी अनिवार्य होगी।

  • मैच शुरू होने के तीन घंटे पहले ही एंट्री दी जाएगी।

  • दर्शकों को सिक्का, इयरफोन, बैग जैसी वस्तुएं स्टेडियम में लाने की अनुमति नहीं होगी।

  • सुरक्षा कारणों से कड़े जांच प्रोटोकॉल अपनाए जाएंगे।

Related Posts

बजट सत्र में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बयान

लखनऊ। लखनऊ में विधान परिषद के बजट सत्र 2026-27 के दौरान उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और…

Continue reading
बस्तौली में 7 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जे से मुक्त

लखनऊ। लखनऊ नगर निगम ने बस्तौली गांव में अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 7 करोड़ रुपये मूल्य की जमीन खाली कराई। आरोप है कि यहां अवैध…

Continue reading