मध्य प्रदेश में दर्दनाक हादसे: नदी और डैम में डूबने से 6 युवकों की मौत

रीवा, जबलपुर और ग्वालियर में अलग-अलग घटनाएं, नर्मदा और तमस नदी में डूबे दोस्त

मध्य प्रदेश में शनिवार और रविवार को अलग-अलग तीन दर्दनाक हादसों में 6 युवकों की मौत हो गई। इन घटनाओं ने पूरे इलाके में शोक की लहर फैला दी है। सभी शवों को बरामद कर लिया गया है।

रीवा जिले में तमस नदी में नहाने गए दो दोस्तों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के शंकरगढ़ निवासी कुणाल मिश्रा (19) और विशेष मिश्रा (18) के रूप में हुई है।

वहीं जबलपुर में नर्मदा नदी में नहाने गए दो अन्य युवकों की जान चली गई। यहां गौर चौकी क्षेत्र के ग्राम चौखड़ा निवासी ध्रुव पटेल (19) और सागर पटेल (17) नदी में डूब गए।

तीसरी घटना ग्वालियर के तिघरा डैम की है, जहां पिकनिक मनाने पहुंचे MBBS के दो छात्र गहरे पानी में चले गए और उनकी मौत हो गई। मृतकों में सागर जिले के बीना निवासी गोपाल अग्रवाल और बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी आयुष श्रीवास्तव शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button