रवीना टंडन की ‘अरण्यक’ का ट्रेलर रिलीज

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन की वेबसीरीज ‘अरण्यक’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

रवीना टंडन जल्द ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपना डेब्यू करने वाली हैं। वह अपनी वेब सीरीज ‘अरण्यक’ को लेकर इन दिनों चर्चा में हैं। ‘अरण्यक’ में रवीना एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगी। ‘अरण्यक’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

गौरतलब है कि ‘अरण्यक’ में परमब्रत चटर्जी, आशुतोष राणा, जाकिर हुसैन और मेघना मलिक भी नजर आएंगी। रॉय कपूर फिल्म्स और रमेश सिप्पी एंटरटेनमेंट द्वारा इसका निर्माण किया गया है। यह एक रहस्यपूर्ण सुपरनैचुरल थ्रिलर है। इस वेब सीरीज की कहानी एक विदेशी पर्यटक के शहर में गायब होने की है। वेब सीरीज ‘अरण्यक’ 10 दिसम्बर को प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की जाएगी।

Related Posts

समीर वानखेड़े की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में खारिज

नई दिल्ली। आर्यन खान ड्रग केस के जांच अधिकारी रहे समीर वानखेड़े को गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा। अदालत ने उनके द्वारा आर्यन खान ड्रग केस पर…

Continue reading
लखनऊ में मां की डांट से नाराज 11 साल का लड़का घर से भागा

लखनऊ में 11 साल का लड़का मां की डांट से घर से भागा साइकिल लेकर निकला, तीन दिन बाद अहमदाबाद से बरामद परिवार ने गाजीपुर थाने में दी सूचना लखनऊ।…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *