विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन, दो महिला बीएलओ को सम्मान

अम्बेडकरनगर: जिला निर्वाचन कार्यालय ने अम्बेडकरनगर में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (Special Intensive Revision) कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली दो महिला बीएलओ को सम्मानित किया। 277 कटेहरी विधानसभा क्षेत्र की भाग संख्या-239 के प्राथमिक विद्यालय बेनीपुर की बीएलओ केशा देवी और भाग संख्या-256 के प्राथमिक विद्यालय रासलपारा की बीएलओ उर्मिला त्रिपाठी को जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी भीटी ने भी समारोह में उपस्थित रहकर दोनों बीएलओ की सराहना की।

1232 और 1039 गणना प्रपत्र डिजिटाईजेशन में शत-प्रतिशत सफलता

प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाली केशा देवी, जो आंगनबाड़ी कार्यकत्री भी हैं, ने अपने बूथ के सभी 1232 गणना प्रपत्रों का डिजिटाईजेशन शत-प्रतिशत पूरा कर दिया। वहीं, उर्मिला त्रिपाठी ने अपने बूथ के 1039 गणना प्रपत्रों का डिजिटाईजेशन पूर्ण कर विशेष कार्य में बेहतरीन प्रदर्शन किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने दोनों बीएलओ की कार्यक्षमता और निष्ठा की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार का समर्पण अन्य बीएलओ और निर्वाचन कर्मियों के लिए प्रेरणादायक है।

जिला अधिकारी का निर्देश: शेष प्रपत्रों का शीघ्र डिजिटाईजेशन

समारोह के दौरान जिला अधिकारी ने सभी बीएलओ और निर्वाचन कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे शेष गणना प्रपत्रों का डिजिटाईजेशन यथाशीघ्र पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाने के लिए सभी कर्मी संबंधित बीएलओ का पूर्ण सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button