महोना में दो बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत- दो युवकों की मौत, तीन घायल

  • महोना में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर
  • दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत
  • तीन घायल, ट्रॉमा सेंटर में कराया गया भर्ती

लखनऊ। राजधानी के महोना कस्बे में बीती रात दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रात करीब 11 बजे इटौंजा-कुम्हरावां मार्ग पर कच्ची मजार के पास हुई, जहां दो बाइकों में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे और घटनास्थल पर ही दो युवकों की मौत हो गई।

हादसे में 20 वर्षीय महेंद्र उर्फ सोंचित, निवासी किशुनपुर महोना और 23 वर्षीय मोहित, निवासी कठवारा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, आर्यन (निवासी अकबरपुर महोना) और हरिओम (निवासी किशुनपुर महोना) गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें पहले बीकेटी के रामसागर मिश्र अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। इसके अलावा किशुनपुर निवासी बब्ली को मामूली चोटें आई हैं, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

हादसे का कारण और बाइक सवारों की पहचान
महोना चौकी प्रभारी रविन्द्र पाल ने बताया कि मृतक महेंद्र कठवारा का रहने वाला था और इन दिनों अपनी मौसी के घर अकबरपुर महोना आया हुआ था। वह मौसी के बेटे आर्यन के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। दूसरी ओर दूसरी बाइक पर मोहित, हरिओम और बब्ली सवार थे। दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे यह भीषण हादसा हुआ।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Posts

लखनऊ में विज्ञापन एजेंसियों पर नगर निगम की सख्ती

लखनऊ। नगर निगम लखनऊ ने बकायेदार विज्ञापन एजेंसियों के खिलाफ सख्ती बढ़ा दी है। शहर की 158 विज्ञापन एजेंसियों और प्रतिष्ठानों पर 4 करोड़ रुपये से अधिक का विज्ञापन शुल्क…

Continue reading
विधानसभा सत्र के चलते लखनऊ में सुरक्षा कड़ी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा का प्रथम सत्र चलने के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने विधानसभा और लोकभवन के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इसी क्रम में यातायात पुलिस ने…

Continue reading