- पुरवा क्षेत्र में देर रात हुआ हादसा
- पैदल घर लौट रहे मिस्त्री की मौत
- अज्ञात वाहन चालक की तलाश जारी
- पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
उन्नाव के पुरवा कोतवाली क्षेत्र में सड़क हादसे में एक मिस्त्री की मौत हो गई। बुधवार देर रात काम खत्म कर पैदल घर लौट रहे छविनाथ को खिन्नी मोड़ के पास किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान काजी खेड़ा गांव निवासी 40 वर्षीय छविनाथ पुत्र स्वर्गीय धनी राम के रूप में हुई है। वह मिस्त्री का काम करते थे। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।









