बिहार में सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान बवाल

पाटलिपुत्र स्टेशन पर छात्रों का हंगामा, 6 गिरफ्तार

बिहार में सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान रविवार को बड़ा हंगामा देखने को मिला। परीक्षा शुरू होने से पहले पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर छात्रों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और अव्यवस्था का आरोप लगाया।

स्थिति उस समय और बिगड़ गई जब छात्रों ने कई ट्रेनों को रोक दिया, रेलवे स्टेशन पर दुकानों और एग्जाम स्पेशल ट्रेनों में तोड़फोड़ की। इस दौरान कांच के टुकड़े पूरे स्टेशन परिसर में बिखर गए।

पुलिस के अनुसार, स्थिति को नियंत्रित करने के लिए छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मौके पर हालात संभालने के लिए आईजी जितेन्द्र राणा को कार्रवाई करनी पड़ी।

पटना के डीएम डॉ. त्यागराजन ने बताया कि रात में सूचना मिली थी कि कुछ लोग हंगामा कर रहे हैं। प्रशासन ने छात्रों से शांति बनाए रखने और परीक्षा में सहयोग करने की अपील की थी।

उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों ने बार-बार इमरजेंसी चेन खींची और स्पेशल ट्रेनों की मांग की, जबकि पहले से ही दो स्पेशल ट्रेनें चलाई गई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button