Sitapur में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav के खिलाफ लगाए गए पोस्टरों और बैनरों को लेकर सोमवार को राजनीतिक माहौल गर्म हो गया। शहर की सीमा के बाहर कई स्थानों पर लगाए गए इन पोस्टरों की जानकारी मिलते ही सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में नाराजगी फैल गई।
इन पोस्टरों में “लाल टोपी, साइकिल निशान, यादववाद इनकी पहचान” जैसे नारे लिखे होने के साथ-साथ समाजवादी पार्टी और उसके नेतृत्व के खिलाफ आपत्तिजनक और विरोधात्मक संदेश भी अंकित थे।
घटना के बाद धौरहरा सांसद आनंद भदौरिया स्वयं मौके पर पहुंचे और एक खंभे पर चढ़कर पोस्टर फाड़ दिए। वहीं छात्रसभा जिलाध्यक्ष शिवम सिंह और अन्य कार्यकर्ताओं ने भी कई स्थानों पर लगे बैनर और पोस्टरों को हटाया।
पोस्टरों के सामने आने के बाद बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौके पर जुट गए और विरोध दर्ज कराया। मामले को लेकर राजनीतिक तनाव बढ़ गया है और विभिन्न स्तरों पर प्रतिक्रिया सामने आ रही है।








