दीनी तालीम देने वाला युवक दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

संभल: उत्तर प्रदेश में संभल जिले के काेतवाली क्षेत्र में पुलिस ने दीनी तालीम देने वाले युवक को बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि कोतवाली संभल में एक महिला ने बीते दिन उसकी पुत्री के साथ कोतवाली संभल के अंतर्गत के मोहल्ला बेगम सराय निवासी उवैस (26) पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था।

यह भी पढ़े: लुलू माल में नमाज और चालीसा पढ़ने वाले भाजपा के लोग: आजम

महिला की तहरीर पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं एवं पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उवैस को चौधरी सराय चौराहा से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि उवैस नई मस्जिद मोहल्ला बेगम सराय में दीनी तालीम देने का कार्य करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button