
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली आगामी सीरीज का शेड्यूल जारी कर दिया है। हालांकि इस सीरीज के शुरू होने में अभी समय है, लेकिन युवा बल्लेबाज Vaibhav Suryavanshi को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि शानदार फॉर्म में चल रहे वैभव को इंडिया अंडर 19 टीम में मौका मिल सकता है।
आईपीएल 2026 में Rajasthan Royals के लिए खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। उन्होंने 10 मैचों में 404 रन बनाए हैं और ऑरेंज कैप की रेस में बने हुए हैं। उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
सितंबर से शुरू होगी सीरीज
बीसीसीआई के अनुसार भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच दो चार दिवसीय टेस्ट मैच खेले जाएंगे। यह मुकाबले 22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पुडुचेरी में आयोजित होंगे। पहला अनऑफिशियल टेस्ट 22 से 25 सितंबर और दूसरा 29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक खेला जाएगा।
इसके अलावा भारत की अंडर 19 टीम ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज भी खेलेगी। यह मुकाबले राजकोट और अहमदाबाद में 18 सितंबर से 5 अक्टूबर के बीच आयोजित होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलने की संभावना है।
अगले साल जनवरी में प्रतिष्ठित Border-Gavaskar Trophy भी खेली जानी है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ए टीम भारत दौरे पर आएगी और यहां की परिस्थितियों को समझने की कोशिश करेगी।









