
- एमपी-एमएलए कोर्ट ने सभी 6 आरोपियों को किया बरी
- अभय सिंह और विनीत सिंह को बड़ी राहत
- 24 साल पुराने फायरिंग मामले में फैसला
वाराणसी। वाराणसी के चर्चित 24 साल पुराने टकसाल सिनेमा कांड में बुधवार को बड़ा फैसला आया।
एमपी-एमएलए कोर्ट ने सपा के बागी विधायक अभय सिंह और मिर्जापुर के एमएलसी विनीत सिंह समेत सभी 6 आरोपियों को बरी कर दिया।
इस फैसले से पूर्व सांसद धनंजय सिंह को झटका लगा है।
13 अप्रैल को सुरक्षित रखा गया था फैसला
इससे पहले 13 अप्रैल को विशेष न्यायाधीश यजुवेंद्र विक्रम सिंह ने मामले में सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया था।
बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे कोर्ट ने अपना निर्णय सुनाया।
क्या था पूरा मामला
पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने आरोप लगाया था कि अभय सिंह और विनीत सिंह ने अपने 4-5 साथियों के साथ उनके काफिले पर अंधाधुंध फायरिंग की थी।
इस घटना में धनंजय सिंह, उनके गनर और ड्राइवर घायल हुए थे।
फैसले के बाद तीखी बयानबाजी
फैसले के बाद अभय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि उन्हें राजनीतिक दुर्भावना के तहत फंसाया गया था।
उन्होंने धनंजय सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले हैं।
वहीं, विनीत सिंह ने कहा कि न्याय की जीत हुई है और उनका नाम गलत तरीके से केस में जोड़ा गया था।









