- बर्कशायर हैथवे के सीईओ बफे ने AGM में जताई नाराजगी
- बोले: व्यापार पर टैरिफ से वैश्विक संबंधों को नुकसान
- दिसंबर 2025 में बफे लेंगे रिटायरमेंट, ग्रेग एबेल होंगे नए CEO
वॉशिंगटन। अमेरिका के प्रसिद्ध निवेशक और बर्कशायर हैथवे के सीईओ वॉरेन बफे ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की कारोबारी नीतियों पर सीधा हमला बोला है। कंपनी की सालाना आम बैठक (AGM) में उन्होंने कहा कि “व्यापार को हथियार बनाना गलत है और टैरिफ लगाकर दुनिया को सज़ा देना एक भारी भूल है।”
बफे ने कहा कि दुनिया में 7.5 अरब लोग हैं, जो अमेरिका से प्रभावित होते हैं, और केवल 30 करोड़ अमेरिकी खुद पर गर्व कर रहे हैं – यह संतुलन सही नहीं है। उनका मानना है कि अमेरिका को अपने व्यापारिक कौशल पर ध्यान देना चा
बर्कशायर हैथवे की इस साल की पहली तिमाही में परिचालन आय में 14% और शुद्ध लाभ में 64% की गिरावट दर्ज की गई है। बफे ने माना कि ट्रम्प की टैरिफ नीतियों का असर बाजारों पर नकारात्मक रहा है।
बफे की विदाई का ऐलान
बफे ने यह भी घोषणा की कि वे इस साल दिसंबर में सीईओ पद से रिटायर हो जाएंगे। उनकी जगह ग्रेग एबेल कंपनी की कमान संभालेंगे। एबेल पिछले दो दशकों से कंपनी से जुड़े हैं और 2018 में बोर्ड में शामिल किए गए थे।








