लखनऊ में मौसम ने ली करवट: धूलभरी आंधी और बारिश से गर्मी से राहत

  • एक हफ्ते की तपन के बाद मौसम हुआ सुहाना
  • दोपहर में अचानक छाए बादल, दिन में छाया अंधेरा
  • मलिहाबाद और सरोजनी नगर में बारिश व तेज हवाएं
  • तापमान में 6 डिग्री की गिरावट दर्ज

लखनऊ। लखनऊ में पिछले एक हफ्ते से पड़ रही भीषण गर्मी से बुधवार को लोगों को बड़ी राहत मिली। दोपहर के समय अचानक मौसम ने करवट ली और आसमान में काले बादल छा गए। तेज धूलभरी आंधी के चलते दिन में ही अंधेरा जैसा माहौल हो गया।

मलिहाबाद क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई, जबकि सरोजनी नगर में धूलभरी आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत महसूस हुई।

बुधवार दोपहर 1 बजे तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले दो दिनों की तुलना में करीब 6 डिग्री कम है। हालांकि सुबह के समय तेज धूप रही और दोपहर 12 बजे तक कई इलाकों में कड़ी गर्मी का असर बना रहा।

मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं गुरुवार को न्यूनतम तापमान में करीब 3 डिग्री की और गिरावट दर्ज की जा सकती है। साथ ही तेज हवाओं, बिजली कड़कने और बारिश के आसार भी जताए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button