‘TMC के गुंडों को छुपने की जगह नहीं मिलेगी’ PM मोदी का टीएमसी पर हमला

दूसरे चरण की वोटिंग से पहले PM Modi की चेतावनी

पश्चिम बंगाल : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच सियासी पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। पहले चरण का मतदान पूरा होने के बाद अब सभी दल दूसरे चरण की तैयारी में जुट गए हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि पहले चरण के मतदान के बाद जनता का रुझान स्पष्ट रूप से बदलाव की ओर दिखाई दे रहा है। उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी को मिले समर्थन ने आगामी चरणों के लिए मजबूत संकेत दे दिए हैं।

पहले चरण के बाद ‘बदलाव की लहर’ तेज

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पहले चरण में बंपर मतदान ने यह साफ कर दिया है कि जनता परिवर्तन चाहती है। उनके अनुसार, यह चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक बन रहा है।

टीएमसी पर हमला: ‘गुंडों को नहीं मिलेगी जगह’

अपने भाषण में पीएम मोदी ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 4 मई को नतीजे आने के बाद टीएमसी के गुंडों को छिपने की जगह नहीं मिलेगी। उन्होंने बंगाल को ‘क्रांति और वीरों की धरती’ बताते हुए जनता से बदलाव के पक्ष में वोट करने की अपील की।

केंद्र की योजनाओं में बाधा का आरोप

प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि टीएमसी सरकार केंद्र की योजनाओं को राज्य में लागू होने से रोक रही है। उन्होंने Ayushman Bharat Yojana और Pradhan Mantri Awas Yojana का जिक्र करते हुए कहा कि इन योजनाओं का लाभ बंगाल के लोगों तक पूरी तरह नहीं पहुंच पाया है।

व्यापारियों और आम जनता का समर्थन

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि बंगाल में छोटे दुकानदारों से लेकर बड़े व्यापारी तक भाजपा के समर्थन में खड़े हैं और भयमुक्त माहौल में बदलाव के लिए वोट कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button