साउथ की कौन सी फिल्में नहीं टिक पाईं रेड 2 के सामने और क्यों?

  • अजय देवगन की ‘रेड 2’ ने कैसे बदल दिया 2025 का बॉक्स ऑफिस समीकरण?
  • क्या साउथ सिनेमा की बड़ी फिल्में अब पिछड़ रही हैं बॉलीवुड से?
  • कौन-कौन सी साउथ फिल्में रह गईं रेड 2 से पीछे?

नई दिल्ली।  अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म रेड 2 ने रिलीज के कुछ ही दिनों में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करते हुए तहलका मचा दिया है। महज दो दिन पहले इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 112 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया, जो इस साल रिलीज हुई कई बड़ी फिल्मों से ज्यादा है। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, रेड 2 ने 2025 की साउथ सिनेमा की कई चर्चित फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

रेड 2 से पीछे रह गईं ये पांच साउथ फिल्में

बॉलीवुड और टॉलीवुड के बीच मुकाबला हमेशा चर्चा में रहता है—चाहे वो भाषा का मुद्दा हो या फिर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का। इस बार कमाई के मैदान में बॉलीवुड की रेड 2 ने बाज़ी मार ली है। आइए जानते हैं वे कौन-सी पांच साउथ फिल्मों को रेड 2 ने पछाड़ा:

फिल्म का नाम डोमेस्टिक नेट कलेक्शन
रेड 2 112 करोड़ रुपये
एल 2 एम्पुरान 105 करोड़ रुपये
डाकू महाराज 90 करोड़ रुपये
थूडरम 98 करोड़ रुपये
ड्रैगन 98 करोड़ रुपये
विदामुयार्ची 80 करोड़ रुपये

इन आंकड़ों से साफ है कि अजय देवगन की ये फिल्म न केवल दर्शकों को पसंद आ रही है, बल्कि कलेक्शन के मामले में भी टॉप पर बनी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेड 2 अब अगला निशाना अजित कुमार की सुपरहिट फिल्म ‘गुड बैड अग्ली’ पर साध रही है, जिसने नेट 150 करोड़ का रिकॉर्ड कायम किया है।

टॉप 3 बॉलीवुड फिल्मों में हुई शामिल

रेड 2 की कामयाबी यहीं नहीं रुकती। इस फिल्म ने 2025 की टॉप 3 बॉलीवुड फिल्मों की सूची में भी जगह बना ली है। इससे पहले विक्की कौशल की छावा और अक्षय कुमार की स्काई फोर्स ने अपने बजट से अधिक कलेक्शन कर सफलता का झंडा गाड़ा था। वहीं सलमान खान की बहुप्रचारित फिल्म सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी।

रेड 2 की इस शानदार सफलता ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि दमदार स्क्रिप्ट, बेहतरीन अभिनय और मजबूत निर्देशन आज भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच सकते हैं।

Related Posts

समीर वानखेड़े की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में खारिज

नई दिल्ली। आर्यन खान ड्रग केस के जांच अधिकारी रहे समीर वानखेड़े को गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा। अदालत ने उनके द्वारा आर्यन खान ड्रग केस पर…

Continue reading
लखनऊ में मां की डांट से नाराज 11 साल का लड़का घर से भागा

लखनऊ में 11 साल का लड़का मां की डांट से घर से भागा साइकिल लेकर निकला, तीन दिन बाद अहमदाबाद से बरामद परिवार ने गाजीपुर थाने में दी सूचना लखनऊ।…

Continue reading