क्यों महंगी होने जा रही है सिगरेट?

क्या मई से ₹20 तक बढ़ेंगे दाम और कैसे असर पड़ेगा आपकी जेब पर

  • मई 2026 से सिगरेट के दामों में 17% तक बढ़ोतरी संभव
  • ITC Limited और Godfrey Phillips India कीमतें बढ़ाने की तैयारी में
  • गोल्ड फ्लेक जैसे ब्रांड ₹115 से बढ़कर ₹135 तक पहुंच सकते हैं
  • प्रीमियम के साथ सस्ते सिगरेट भी होंगे महंगे

नई दिल्ली। देश में सिगरेट पीना अगले महीने से महंगा हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रमुख कंपनियां जैसे ITC Limited और Godfrey Phillips India मई 2026 से अपने उत्पादों की कीमतों में 17% तक बढ़ोतरी करने की तैयारी में हैं।

बताया जा रहा है कि यह बढ़ोतरी सिर्फ प्रीमियम ब्रांड्स तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि सस्ते सिगरेट ब्रांड्स पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है। डिस्ट्रीब्यूटर्स से मिले फीडबैक और चैनल चेक के आधार पर यह संकेत मिले हैं कि कंपनियां व्यापक स्तर पर दाम बढ़ा सकती हैं।

₹20 तक महंगे हो सकते हैं पैकेट

उदाहरण के तौर पर, ITC के लोकप्रिय ब्रांड गोल्ड फ्लेक प्रीमियम का एक पैकेट ₹115 से बढ़कर करीब ₹135 तक पहुंच सकता है। यानी उपभोक्ताओं को एक पैकेट पर करीब ₹20 अधिक खर्च करना पड़ सकता है।

शेयर बाजार में तेजी

इस खबर के बाद शेयर बाजार में सिगरेट कंपनियों के शेयरों में तेजी देखी गई। 29 अप्रैल को ITC का शेयर लगभग 4% और गॉडफ्रे फिलिप्स का शेयर करीब 7% उछलकर बंद हुआ। वहीं, FMCG सेक्टर में भी मजबूती रही और इंडेक्स में करीब 2% की बढ़त दर्ज की गई।

 कंपनियों के पास कीमत बढ़ाने की ताकत

मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि सिगरेट कंपनियों के पास कीमतों को नियंत्रित करने की मजबूत क्षमता होती है। जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के रिसर्च हेड विनोद नायर के अनुसार, टैक्स बढ़ने के बावजूद ये कंपनियां कीमतों में इजाफा कर अपने मुनाफे को बनाए रखने में सक्षम रहती हैं।

एक्साइज ड्यूटी बढ़ने से बढ़ा दबाव

इस साल की शुरुआत में संसद ने Central Excise (Amendment) Bill, 2025 को मंजूरी दी थी। इसके तहत सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पादों पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी गई है।

1 फरवरी 2026 से लागू इस व्यवस्था के तहत सिगरेट की लंबाई के अनुसार ₹2,050 से ₹8,500 प्रति 1,000 स्टिक तक ड्यूटी तय की गई है, जो 40% GST के अतिरिक्त है। इसी वजह से कंपनियों की लागत बढ़ी है, जिसका असर अब उपभोक्ताओं पर पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button