क्यों हुआ उन्नाव में दर्दनाक सड़क हादसा?

क्या ओवरटेक बना मौत की वजह और कैसे पिस गई बोलेरो

  • Unnao में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत
  • मृतकों में देवरानी-जेठानी, उनकी बेटियां और पड़ोसी महिला शामिल
  • तेज रफ्तार बोलेरो ने ओवरटेक के दौरान ट्रक से टक्कर मारी

उन्नाव। Unnao जिले में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 5 महिलाओं और एक ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि एक महिला का सिर धड़ से अलग हो गया, जबकि दो अन्य के शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चीख-पुकार सुनकर जब लोग मौके पर पहुंचे तो सड़क किनारे करीब 6 फीट नीचे शवों का ढेर पड़ा था और खून से सने अंग बिखरे हुए थे। इस हादसे में 2 बच्चों समेत 5 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार बोलेरो ओवरटेक करने के दौरान आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। इसी बीच पीछे से आ रहे एक अन्य ट्रक ने भी जोरदार टक्कर मार दी। दोनों ट्रकों के बीच फंसकर बोलेरो पूरी तरह पिस गई और नियंत्रण खोने के बाद सड़क किनारे पलट गई।

 मुंडन संस्कार में जा रहा था परिवार

बोलेरो में कुल 11 लोग सवार थे, जो एक बच्चे का मुंडन कराने के लिए चंडीदेवी मंदिर जा रहे थे। मृतकों में देवरानी-जेठानी, उनकी दो बेटियां और एक पड़ोसी महिला शामिल हैं।

सीएम ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान

घटना पर Yogi Adityanath ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

 सुबह 10:30 बजे हुआ हादसा

यह हादसा सुबह करीब 10:30 बजे उन्नाव-रायबरेली मार्ग पर जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button