क्यों पुलिस अधीक्षक ने साप्ताहिक परेड का किया बारीकी से निरीक्षण

  • पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने साप्ताहिक परेड का किया कड़ा निरीक्षण
  • शस्त्र अभ्यास में पुलिस कर्मियों को दी गई विशेष ट्रेनिंग
  • यूपी 112 पीआरवी वाहनों की सुरक्षा और रखरखाव पर खास जोर

अम्बेडकरनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड पर साप्ताहिक परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों की ड्रिल व दौड़ का निरीक्षण किया तथा शस्त्र प्रशिक्षण के दौरान आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पीआरवी वाहनों व शस्त्रागार का हुआ मुआयना

परेड के बाद एसपी ने यूपी-112 के पीआरवी वाहनों की जाँच की, जिसमें हेडलाइट, हूटर, फर्स्ट एड किट समेत अन्य उपकरणों की उपलब्धता व साफ-सफाई पर ध्यान दिया। उन्होंने वाहनों को मानक के अनुरूप रखने के निर्देश दिए। इसके बाद क्वार्टर गार्ड व शस्त्रागार का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था व शस्त्रों की देखभाल संबंधी दिशा-निर्देश दिए गए।

रजिस्टर व निर्माण कार्यों का जायजा

एसपी ने आदेश कक्ष में विभिन्न रजिस्टरों व अभिलेखों का अवलोकन करते हुए उन्हें नियमित अद्यतन रखने के निर्देश दिए। साथ ही, निर्माणाधीन लाइब्रेरी भवन व आगामी आरटीसी के लिए क्लासरूम, बैरक व मेस के नवीनीकरण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कार्यों को गुणवत्तापूर्ण व समय से पूरा करने के आदेश दिए।

इस दौरान संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Back to top button