नारी शक्ति सम्मान समारोह में अंबेडकर नगर की महिलाओं का जलवा

लखनऊ में आयोजित नारी शक्ति सम्मान समारोह में अंबेडकर नगर की महिलाओं ने अपनी उपलब्धियों का परचम लहराया। अंतरराष्ट्रीय महिला अपराध उन्मूलन दिवस की पूर्व संध्या पर सहकारिता भवन सभागार में उत्तर प्रदेश यूथ एसोसिएशन द्वारा भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें समाज सेवा, शिक्षा, चिकित्सा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

अंबेडकर नगर की कई हस्तियों को मिला सम्मान

जनपद से सम्मानित होने वाली महिलाओं में संध्या सिंह (अध्यक्ष, आरंभ फेडरेशन), डॉ. गीतिका वर्मा, पुष्पा पाल, डॉ. प्रतिमा दास, डॉ. तारा वर्मा, डॉ. प्रियंका तिवारी, नीलम पांडे, संघमित्रा बौद्ध और एडवोकेट संध्या राजभर शामिल रहीं।
इन सभी को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर इन महिलाओं ने जनपद का नाम प्रदेश स्तर पर गर्व से ऊंचा किया।

समारोह में वन एवं पर्यावरण, जंतु उद्यान और जलवायु परिवर्तन विभाग से जुड़े उच्च स्तर के पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने सम्मानित महिलाओं के कार्यों की सराहना की।

“सम्मान जिम्मेदारी बढ़ाता है” — संध्या सिंह

आरंभ फाउंडेशन की अध्यक्ष तथा राज्यपाल सम्मान प्राप्त संध्या सिंह ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि यह सम्मान न केवल उनके कार्यों की स्वीकृति है, बल्कि आने वाले समय में और अधिक समर्पण के साथ काम करने की प्रेरणा भी देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button