ठाकुरगंज में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

बहन की चौथी से पहले घर में मचा कोहराम

  • छोटी बहन ने सबसे पहले देखा
  • 2 दिन पहले हुई थी बहन की शादी
  • सुसाइड नोट नहीं मिला, जांच जारी

Lucknow के ठाकुरगंज इलाके में 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना उस समय हुई जब घर में बहन की शादी के बाद चौथी की तैयारी चल रही थी।

कमरे में फंदे से लटका मिला युवक

मृतक की पहचान आयुष कश्यप (22) निवासी नेपियर रोड, मुफ्तीगंज के रूप में हुई है। वह गिरधारा सिंह इंटर कॉलेज में चपरासी के पद पर कार्यरत था और पिता की खराब आंखों की रोशनी के कारण उनकी जिम्मेदारी भी संभाल रहा था।

छोटी बहन ने देखा तो मचा हड़कंप

परिजनों के मुताबिक, गुरुवार शाम तक आयुष सामान्य था और परिवार के साथ बातचीत कर रहा था। देर रात वह अपने कमरे में चला गया। रात करीब 2 बजे उसने फांसी लगा ली। सुबह छोटी बहन जब कमरे में पहुंची तो उसे एंगल से रस्सी के सहारे लटका देख चीख पड़ी।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

परिजन आनन-फानन में उसे नीचे उतारकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दो दिन पहले ही हुई थी बहन की शादी

परिजनों के अनुसार, 28 अप्रैल को आयुष ने अपनी बहन की शादी कराई थी। शुक्रवार को चौथी लेने जाना था, जिसके लिए घर में तैयारियां चल रही थीं। अचानक हुई इस घटना से परिवार में मातम पसर गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button