वृंदावन में दो श्रद्धालुओं की हार्ट अटैक से मौत

मथुरा, संवाददाता। वृंदावन के प्रमुख मंदिरों में दो श्रद्धालुओं की अचानक मौत हो गई। पहला मामला प्रेम मंदिर के सामने का है, जहां गुजरात के भुज से आए कमलेश नाइक बेहोश हो गए। उन्हें जिला संयुक्त अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दूसरी घटना बांके बिहारी मंदिर की है। दिल्ली से आए अखिल माथुर दर्शन के दौरान गेट नंबर 2 के पास अचानक बेहोश हो गए। परिजन उन्हें एम्बुलेंस से जिला संयुक्त अस्पताल और वहां से रामकृष्ण मिशन अस्पताल लेकर गए, लेकिन उनकी भी जान नहीं बचाई जा सकी।

दोनों मौतों की वजह डॉक्टरों ने हार्ट अटैक बताई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कमलेश नाइक के मुंह और नाक से झाग निकल रहा था। मंदिर प्रबंधन ने कहा कि श्रद्धालुओं के परिवारों ने पोस्टमॉर्टम और अन्य कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया है।

अखिल माथुर 5 साल से हृदय रोग के मरीज थे और उनका इलाज चल रहा था। घटनाओं का CCTV फुटेज भी सामने आया है। मंदिरों के बाहर एम्बुलेंस की सुविधा मौजूद होने के बावजूद श्रद्धालुओं की जान बचाई नहीं जा सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button