अंबेडकरनगर। नाउसांडा स्थित राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास में शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान छात्रावास में 16 छात्र मिले। अधीक्षक अमरजीत मौर्य भी मौजूद रहे।
छात्रों ने रखी लाइब्रेरी और साइकिल स्टैंड की मांग
निरीक्षण के दौरान छात्रों ने छात्रावास में लाइब्रेरी और साइकिल स्टैंड की व्यवस्था कराने की जरूरत बताई। इस पर सीडीओ ने खंड विकास अधिकारी टांडा को डिजिटल लाइब्रेरी छात्रावास में शिफ्ट कराने के निर्देश दिए।
साइकिल स्टैंड के लिए शेड की व्यवस्था को लेकर डिमांड भेजने को भी कहा गया।
भोजन की गुणवत्ता पर सीडीओ की नजर
छात्रावास में समूह की महिलाओं द्वारा छात्रों के लिए भोजन की व्यवस्था की जा रही है। सीडीओ ने बच्चों को नियमित रूप से गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
छात्रों से सीधे संवाद, पढ़ाई पर जोर
सीडीओ ने छात्रावास में रहने वाले बच्चों से बातचीत की और उनकी जरूरतों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने छात्रों को नियमित पढ़ाई करने और लक्ष्य हासिल करने के लिए मेहनत करने के लिए कहा।
निरीक्षण के दौरान छात्रावास की सुविधाओं और छात्रों की आवश्यकताओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए।









