- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की बैठक में संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों पर होगी चर्चा
जलालपुर, अम्बेडकरनगर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के अवध क्षेत्र के दौरे के दौरान आयोजित होने वाली संगठनात्मक बैठक में शामिल होने के लिए जलालपुर नगर के शक्ति केंद्र संयोजक लखनऊ के लिए रवाना हुए। यह कार्यक्रम नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
वाहन प्रमुख विकाश निषाद ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष शक्ति केंद्र संयोजकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। बैठक में संगठन को और मजबूत बनाने, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की जाएगी। बैठक का उद्देश्य कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना और संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाना है।
लखनऊ रवाना होने के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर आनंद मिश्र, बेचन पांडे, राधेश्याम शुक्ल, विनय मिश्र, सोनू गौड़, शिवम आर्या, शिवनाथ त्रिपाठी और दीपक गोयल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक के बाद संगठन की आगामी रणनीति और कार्यक्रमों को लेकर दिशा तय किए जाने की संभावना है। भाजपा संगठन की यह पहल शक्ति केंद्र स्तर पर संगठनात्मक मजबूती और कार्यकर्ताओं के समन्वय को बढ़ाने की कवायद के रूप में देखी जा रही है।








