कानपुर में मेडिकल वेस्ट फैक्ट्री में भीषण आग

10 फायर टेंडर मौके पर; इलाके में मचा हड़कंप

  • कानपुर की मेडिकल वेस्ट फैक्ट्री में भीषण आग
  • सचेंडी के भीमसेन रोड पर हुआ हादसा
  • आग बुझाने में जुटे 10 फायर टेंडर
  • अस्पतालों का मेडिकल कचरा होता है निस्तारित

कानपुर।सचेंडी थाना क्षेत्र के भीमसेन रोड स्थित चिकित्सीय कचरा निस्तारण फैक्ट्री एमपीसीसी प्राइवेट लिमिटेड में रविवार को भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने के लिए लगातार राहत और बचाव कार्य जारी है। अब तक करीब 10 फायर टेंडर मौके पर पहुंच चुके हैं और दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक भौंती के भीमसेन रोड स्थित इस फैक्ट्री में मेडिकल पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी के तहत जिले के विभिन्न अस्पतालों से आने वाले चिकित्सीय कचरे का निस्तारण किया जाता है। यहां मेडिकल वेस्ट को जलाकर नष्ट किया जाता है।

फैक्ट्री में आग लगने के बाद आसपास के इलाके में धुएं का गुबार फैल गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

सुरक्षा के मद्देनजर फैक्ट्री के आसपास के क्षेत्र को खाली कराया गया है। प्रशासन ने लोगों से मौके के पास न जाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button