अतीक अहमद परिवार पर संकट जारी

अब सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत

प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद के परिवार पर संकट का दौर लगातार जारी है। वर्ष 2023 में बेटे असद अहमद के पुलिस एनकाउंटर और उसके दो दिन बाद अतीक अहमद व उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद अब करीब ढाई साल बाद परिवार को एक और बड़ा झटका लगा है। अतीक के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत हो गई।

अबान की मौत के बाद अतीक परिवार की स्थिति और मुश्किल हो गई है। परिवार के दो बेटे फिलहाल जेल में बंद हैं, जबकि अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन और अशरफ की पत्नी जैनब पुलिस रिकॉर्ड में इनामी घोषित हैं और लंबे समय से फरार चल रही हैं। ऐसे में परिवार का केवल एक बेटा ही बाहर है, जो अब अपने भाई का अंतिम संस्कार करेगा।

एक समय ऐसा था जब अतीक अहमद और उसके परिवार का प्रदेश में व्यापक प्रभाव माना जाता था। परिवार के सदस्यों के काफिले के साथ सुरक्षा में कई लोग चलते थे और आलीशान गाड़ियों का इस्तेमाल किया जाता था। हालांकि, समय के साथ पहले उसका आर्थिक और आपराधिक नेटवर्क कमजोर हुआ, फिर परिवार लगातार कानूनी कार्रवाई और विभिन्न घटनाओं से प्रभावित होता गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button